जौनपुर, मार्च 10 -- जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शाहगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में मिलनधारा फाउंडेशन की ओर से एक नई उम्मीद जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मसम्मान और सामाजिक भागीदारी के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। गोष्ठी की मुख्य अतिथि निजामपुर की ग्राम प्रधान रजनी देवी ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनेंगी तभी समाज और देश का समग्र विकास संभव होगा। समाज सेविका सावित्री यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विद्यावती देवी, पुष्पा, विद्या सिंह, विवेक सिंह, शिवानी, रूबी, प्रियंका, आकांक्षा, प्रिया और आर्या सहित अन्य युवतियों ने विचार व्यक्त किया। संचालन ज्योति भारतीय और सत्य प्रकाश ने किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहीं संस्था की सचिव रीतु ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.