अमरोहा, अप्रैल 11 -- नायाब अब्बासी डिग्री कालिज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छत्राओं ने महिला यौन उत्पीड़न के विरुद्ध रैली निकाली और जागरूक किया। छात्राओं ने बताया कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों से महिलाओं को बल प्रदान किया है, जिससे उनमें विश्वास उत्पन्न हुआ है। डा.रूचि ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है जबकि डा.फराह सिद्दीक़ी ने कहा कि आज विश्वभर में महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है हमें अपने आत्म विश्वास से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इस दौरान डा.महताब अमरोहवी, डा.मुबारक अली डा.तश्कील हैदर, डा.महताब आलम, अतुल कुमार सोनी ,डा.नसीम अहमद, डा.सरिता चौधरी, अरमान सिद्दीकी, जुनैद आलम, मधु, काजल, अनमता, दीपा, शिवि यादव, आंचल, वंदना समेत काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.