सिमडेगा, अगस्त 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। धवईपानी स्थित संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, परंपरा, अधिकार और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत जेवियर्स कॉलेज में डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंगकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के एसटी/एससी सेल, इंडिजिनस क्लब एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान 'हमारी संस्कृति-हमारा गौरव, हमारे अधिकार-हमारी पहचान' और 'एकता में शक्ति-यही है हमारी शान' जैसे संदेशों के माध्यम से समाज की एकता और पहचान को मज...