अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन की अलीगढ़ इकाई ने सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दवा समेत अन्य क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के अधिकारों का लगातार उल्लंघन हो रहा है। सचिव बीरेंद्र धूसिया और विनोद कुमार गौतम ने बताया कि नियोक्ताओं द्वारा बिना कारण कर्मचारियों को हटाना, जबरन स्थानांतरण करना और वेतन व यात्रा भत्ते का भुगतान रोकना आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में नए श्रम संहिताओं को वापस लेने, बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम 1976 को प्रभावी रूप से लागू करने, न्यूनतम वेतन 2...