नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- - दिल्ली हाईकोर्ट ने क्षेत्राधिकार को लेकर सवाल उठाया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा की मांग को लेकर याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव की पीठ के समक्ष हुई।सुनवाई के दौरान पीठ ने क्षेत्राधिकार को लेकर अभिनेता की तरफ से पेश हुई वरिष्ठ अधिवक्ता स्वाति सुकुमार पेश हुईं से सवाल किया। पीठ ने कहा, जब बाजपेयी मुंबई में रहते हैं तो उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख क्यों किया। सुकुमार ने बताया, मामले में कुछ प्रतिवादी दिल्ली में मौजूद हैं, इसलिए उन्होंने यहां का रुख किया है। यह भी पढ़ें- व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे मनोज बाजपेयी कोर्ट को बताया गया कि प्रतिवादी नंबर ए...