हाजीपुर, मार्च 9 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रज्ञा महिला मंडल संस्थान ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। महिलाओं के अधिकार के प्रति आवाज बुलंद की। साथ ही नखास चौक पर उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मशाल जुलूस नखास चौक के गौशाला परिसर से निकला। नखास चौक,मस्जिद चौक गुदरी बाजार होते हेए राजेन्द्र चौक मंदिर के पास पहुंचा। वहां से फिर आगे बढ़ा। शहर के विभिन्न मार्गों पर महिलाओं का जुलूस गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के संयोजक शिला चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.