घाटशिला, अगस्त 30 -- चाकुलिया। चाकुलिया स्थित कार्यालय परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक समीर कुमार मोहंती सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। आगामी 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए विधायक समीर कुमार मोहंती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सेस राशि बंद हो जाने से राज्य में चल रहे विकास योजनाएं प्रभाव...