औरैया, जनवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को जिले भर की आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गत 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। आशाओं का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। इसी की चलते सोमवार को आशाओं ने 24 घंटे के लिए धरने पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शित करना प्रारंभ कर दिया है। जिला संगठन की जिलाध्यक्ष व अर्बन क्षेत्र की अध्यक्ष चारूल पोरवाल व सचिव रेनू मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष अर्चना पोरवाल के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए अन्य आशाओं के साथ प्रदर्शन किया। हड़ताल एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान आशाओं ने कहा है कि आशा व आशा संगिनी को मानदेय स्वयं सेवक के बजाय 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुरूप सरकारी कर्मचारियों के रूप में वर्गीकृत किया जाए। इसके साथ ही प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.