लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ। भाजपा महानगर की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र में संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी रहे। उपमुख्यमंत्री ने दिनेश वाल्मीकि, रूपा देवी, गणेश कनौजिया, शिव मोहन धानुक को अंग वस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा रचित संविधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों को अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके बिना सामाजिक न्याय और समता की स्थापना संभव नहीं है। संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान पर जोर दिया।अध्यक्ष यह भी पढ़ें- बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही सरकार : पल्टूराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.