सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर रविवार को रेलवे रोड स्थित एक स्थल पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई ने बैठक आयोजित की। इस दौरान व्यापारियों को उपभोक्ता अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन और जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता होता है। इसलिए जरूरी है कि उपभोक्ता अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें, ताकि शोषण की घटनाएं रोकी जा सकें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी, मोबाइल और बैंकिंग सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जागरूकता बेहद जरूरी है। बैठक में व्यापारियों ने जागरूक व्यापारी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.