बांदा, मई 28 -- बांदा। बिजली विभाग नगरीय के कार्यालय में जहां फरियादी दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर आते रहे और खाली पटल देखकर परेशान नजर आए। एक्सईएन राजीव रंजन का कक्ष जहां खाली पड़ा था। वहीं ज्यादातर पटलों में कक्षों में बाबू की कुर्सियां खाली रहीं। जब इस बारे में जानकारी की तो पता चला कि सभी कर्मचारी एसी वाले कमरे में बैठे हैं। अंदर जाकर देखा तो करीब दस कर्मचारी एसी के सामने बैठे ठहाके लगा रहे थे तो ठंडक के बीच अर्द्धनिंद्रा में थे। फोटो खिंची तो टीजी-2 जसवंत ने करीब दस सवाल दागे और फोटो खींचने को लेकर अभद्रता पर उतर आए। यह भी पढ़ें- विद्युत वितरण खंड नगरीय, कार्यालय दफ्तर के बाहर रखा पानी का डिब्बा खाली कहा कि दम है तो डीएम के यहां की फोटो खींचकर दिखाओ। यह भी पढ़ें- भूमि संरक्षण कार्यालय, कमिश्नरी कंपाउंड: एक डिब्बे में छह कर्मचारी व ...