गिरडीह, मई 26 -- बगोदर, प्रतिनिधि। लंबे अंतराल के बाद सोमवार को बुलाई गई बगोदर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक अधिकारियों की गैरहाजिरी के कारण हंगामे के साथ खत्म हो गई। भीषण गर्मी के बीच विभिन्न पंचायतों से पहुंचे पंचायत समिति सदस्यों ने एक स्वर में अधिकारियों की अनुपस्थिति की निंदा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। प्रमुख आशा राज, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार और दर्जनों पंचायत समिति सदस्य अपने क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याएं उठाने के लिए प्रखंड सभागार में जमा हुए थे। सभी सदस्य सभागार में बैठकर अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे। लेकिन बीडीओ, सीओ, वन विभाग, बिजली विभाग समेत अन्य विभाग का अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे।

अधिकारियों की अनुपस्थिति अधिकारियों के न आने से बैठक के औचित्य पर सवाल खड़े हो गए। प्रमुख आशा राज ने क...