पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की हुई बैठक में प्रखंड के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति में नहीं हो सकी। प्रमुख प्रभा देवी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सर्वसम्मति से बैठक को रद्द कर दी। बैठक में पहुंचे पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रखंड कार्यालय में व्याप्त लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण जनप्रतिनिधियों को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है। सदस्यों को करीब एक घंटे तक सभागार में बैठकर अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। इससे आक्रोशित होकर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- पर्याप्त सदस्यों के नहीं पहुंचने से पंचायत समिति की बैठक स्थगित प्रमुख ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंचायत समिति की बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.