चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा, संवाददाता। होली और रमजान के मद्देनजर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रीय स्तर पर संचालित व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित होने वाली सूचनाओं तथा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर समस्त आयोजन के दौरान होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आयोजन दिवस से पूर्व सभी स्थानों का भौतिक निरीक्षण करने को भी कहा है। महिला कॉलेज चाईबासा के परिसर में गुरुवार को जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के संयुक्त अध्यक्षता में होली और रमजान सभी क्षेत्रों में उचित विधि-व्यवस्था संधारण के लिए बैठक हुई। बैठ...