अधिकारी मुस्तैद रहे, बोगी में घुसने को रही मारामारी
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन चारबाग, लखनऊ जंक्शन, ऐशबाग, बादशाहनगर और गोमतीनगर जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भीड़ को संभालने के लिए अधिकारी और जवान तैनात रहे। रेलवे ने परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही परीक्षा स्पेशल ट्रेनें लगा दी थीं। बावजूद इसके सीट पाने के चक्कर में अभ्यर्थियों में खासी धक्का-मुक्की हुई। खिड़की के रास्ते भी घुसे। यह भी पढ़ें- एसी बोगियों में घुसे परीक्षार्थी, चली स्पेशल ट्रेनविशेष ट्रेनें रवाना उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने पुलिस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की वापसी के दौरान शाम के समय यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए तत्काल दो स्पेशल ट्रेनें रवाना कीं। 04206 लखनऊ से वाराणसी के लिए बाराबंकी, रुदौली , ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.