बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए बैंक अधिकारी बनकर एक बुजुर्ग को निशाना बनाया और उनके खातों से 7.50 लाख रुपये की बड़ी रकम पार कर दी। ठगों ने बैंक अधिकारी का रूप धारण कर व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी मोबाइल एप का लिंक भेजा और उसे डाउनलोड करवाकर बैंक खातों तक पहुंच बना ली। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के कस्बा पुरानी बाजार निवासी 69 वर्षीय कुवर कमलेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। यह भी पढ़ें- अधिकारी बनकर बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 7.50 लाख रुपये, व्हाट्सएप पर भेजे फर्जी बैंक ऐप के लिंक से खाते खाली किए फोन करने वाले ने स्वयं को बै...