अधिकारी बन दंपती से 79.50 हजार की ठगी
प्रयागराज, अगस्त 28 -- महिला एवं बाल विकास योजना का अधिकारी बन साइबर ठग ने एक दंपती से 79 हजार पांच सौ रुपये ठग लिए। उसने नवजात बेटी के नाम पर 12 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर दंपती को चपत लगाई। पीड़ित ने दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अलोपीबाग की पंजाबी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राजेश वोहरा ने बताया कि 27 अगस्त की शाम उनकी पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी बताते हुए नवजात बेटी के लिए 12 हजार रुपये की सहायता राशि मिलने की बात कही। भरोसा दिलाने के लिए उसने बच्ची से जुड़ी जानकारी भी बताई। इसके बाद ठग ने उनके और पत्नी के बैंक खातों की जानकारी और गूगल अकाउंट से जुड़ा स्कैनर व्हाट्सएप पर मंगवाया। आधे घंटे में सहायता राशि खाते में आने का झांसा देकर उसने दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.