अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर, जून 7 -- देवघर। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारी बन लोगों को झांसा देता था तथा ऑनलाइन माध्यम से ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है।
साइबर अपराध की जांच एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले में कुछ लोग प्रतिष्ठित ऑनलाइन खरीदारी कंपनियों के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि, भुगतान बैंक के अधिकारी तथा डिजिटल भुगतान सेवा के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.