बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में यूपीपीसीएस परीक्षा में चयनित टॉपर को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के दोनों छात्र गरीबी में भी वाणिज्य कर अधिकारी बनकर माता-पिता ही नहीं बल्कि विद्यालय व जिले का गौरव बढ़ाया है। वाणिज्य कर अधिकारी बने अभिषेक वर्मा व मोहम्मद तौसीफ अहमद आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के टॉपर रहे हैं। समारोह में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बबेरू के सीकरी (मुसीवां) गांव निवासी अभिषेक वर्मा के पिता गया प्रसाद वर्मा छोटे से किसान हैं। अभिषेक ने वर्ष 2018 की इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय से टॉप किया था। इसी तरह ईदगाह रोड निवासी छोटे राइन की पंकर की दुकान है। उनके बेटे तौसीफ अहमद ने वर्ष 2014 में विद्यालय से इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट अंक हासिल किए थे। यूपीपीसीएस परीक्षा में दोनों ...