अधिकारी बताकर सर्राफ के कर्मियों से 75 लाख लूटे
फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- पलवल,संवाददाता। शहर थाना अंतर्गत बदमाशों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का अधिकारी बताकर नामी सर्राफा कारोबारी के कर्मचारियों से करीब 75 लाख की नगदी और सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में एक कर्मचारी का अपहरण कर साथ ले गए।मुख्य बाजार स्थित जेएस सर्राफ एंड संस के संचालक विकास जैन की कार सुबह साढ़े छह बजे फरीदाबाद और दिल्ली के लिए रवाना हुई। कार में चालक राजकुमार और कर्मचारी विजय सवार थे। गाड़ी में दुकान की बिक्री के 31 लाख रुपये बैंक में जमा कराने और 30 तोला सोना करोलबाग स्थित कारीगर को देने के लिए रखा गया था। बताया गया है कि जैसे ही कार हुडा चौक के पास पहुंची, तभी सफेद रंग की एक अर्टिगा, एक क्रेटा और एक अन्य वाहन ने कारोबारी की कार को आगे-पीछे से घेर लिया। बदमाशों ने खुद को डीआरआई अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.