नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। फतेह नगर वार्ड की पार्षद रमिंदर कौर ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि काफी समय से गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। सीवर का पानी बैक मारता है। इस क्षेत्र में दो महीने से पानी की समस्या को लेकर कई गड्ढे खोदे गए, लेकिन अभी तक इनको ठीक नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया जिस जगह पर हादसा हुआ वह सड़क मेरे वार्ड में आती है। मुझे लोगों से जानकारी मिली कि वहां पर भी गड्ढे को विभाग ने गुरुवार को खोदा था। पार्षद रमिंदर कौर ने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी गड्ढों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते हैं। आम जनता की भी कोई सुनवाई नहीं की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.