अधिकारी ने किया हरसाई स्तूप और नमक सत्याग्रह स्थल का निरीक्षण
बेगुसराय, मई 22 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिला कला-संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी शुक्रवार को हरसाई स्तूप और नमक सत्याग्रह स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बीते 11 मई को नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के सचिव मुकेश विक्रम के द्वारा बरसानी स्तूप और नमक सत्याग्रह स्थल को लेकर जिला में आवेदन दिया गया था। इसके आलोक में जिला अधिकारी के निर्देश पर अवलोकन किया गया है। इसमें देखा गया है कि हरसांई स्तूप की मिट्टी को काटकर उसे क्षति पहुंचायी गयी है जिसे संरक्षित और सुरक्षित किए जाने की जरूरत है। इसके लिए जिला अधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार के संबंधित विभाग को लिखा जाएगा। वहीं, नमक सत्याग्रह स्थल को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किए जाने के लिए इस पर काम किया जाना है। गढ़पुरा का यह दोनों स्थल ऐतिहासिक और पुरातात्विक के रूप है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.