कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। सर्दी में बच्चों को जमीन पर बिठाकर पढ़ाने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से राज्य बाल आयोग में जवाब दे दिया गया है। जवाब में कहा गया कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाना मजबूरी है। सालाना 25 हजार रुपये बजट मिलता है। इसमें सभी स्कूलों के लिए फर्नीचर खरीदना संभव नहीं है। आयोग के आदेश पर जिलाधिकारी ने एडीएम न्यायिक से जांच भी कराई थी। इसकी जांच रिपोर्ट भी आयोग में दाखिल की गई है। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर ने 23 दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल की थी। याचिका में उन्होंने कहा था कि परिषदीय स्कूलों में ठंड के समय बच्चों को जमीन पर टाट-पट्टी बिछाकर बैठाया जाता है जबकि शिक्षक खुद कुर्सी पर बैठते हैं। बिधनू ब्लाक के दलनपुर जमरेही और परसौली गांव स्थित परिषदीय विद्यालयों में जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.