अंबेडकर नगर, जून 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आठ, नौ और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता, निगरानी व्यवस्था तथा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पुनः निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- अधिकारी जिम्म...