जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- काको, निज संवाददाता घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ से क्षेत्र में चल रही विकास क़ी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल क़ी। वहीं अंचल कार्यालय निरीक्षण के दौरान विधायक ने सीओ को निर्देश दिया कि जनता के हित में पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाए। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति पंजी देखी तथा ड्यूटी रोस्टर का अवलोकन किया। साथ ही वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से दवा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विधायक ने उत्तरसेरथू पंचायत के नगमा एवं तेतरिया तथा टिमलपुर गांव में शोकाकुल परिवारों से जाकर मिले एवं दुख की घड़ी में परिवारों के साथ सदैव साथ रहने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...