रांची, अप्रैल 11 -- रांची के कांके इलाके में एक 16 साल नाबालिग घरेलू सहायिका की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता पिछले चार साल से एक अधिकारी के घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार, लड़की के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं जिससे उसकी बेरहमी से पिटाई की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आरोपी अधिकारी ने दावा किया कि मौत बाथरूम में गिरने से हुई लेकिन पुलिस उसकी भूमिका को संदिग्ध मान रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।शरीर पर चोट के कई निशान रांची पुलिस के अनुसार, शनिवार को कांके थाना क्षेत्र में एक 16 साल की लड़की की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया ...