अधिकारी के खिलाफ जनप्रतिनिधिओ ने खोला मोर्चा
रामगढ़, मई 23 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि चितरपुर सीओ सह प्रभारी प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक मिंज के खिलाफ स्थानीय जनप्रतिनिधिओ ने मोर्चा खोल दिया है। दोनों ओर से बयान जारी किए जा रहे हैं और मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की शुरुआत उस दिन हुई जब प्रमुख द्रोपदी देवी के नेतृत्व में 10 पंचायत समिति सदस्यों ने डीसी रामगढ़ को आवेदन सौंप कर सीओ के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाया। प्रतिनिधियों का कहना था कि सीओ जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। पर्याप्त फंड रहने के बावजूद विकास कार्यों के फाइलों को लंबित रख परेशान किया जा रहा है। हस्ताक्षर के बावजूद फाइलों को लंबित रखा जा रहा है। प्रमुख व पंचायत समिति सदस्य के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता है।इनके साथ असहयोगात्मक रवैया अपनाया जाता रहा है। वहीं पंचायत सचिवों पर अनावश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.