रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो को एक अंगरक्षक की चेकिंग करना महंगा पड़ा। उन्हें कोतवाली थाना से हटाकर पुलिस लाइन में पदस्थापित कर दिया गया है। दरअसल, एसएसपी के निर्देश पर रविवार की रात शहरभर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अलबर्ट एक्का चौक के पास पुलिस की टीम एक-एक वाहन की चेकिंग कर रही थी। सूत्र बताते हैं कि इसी बीच बिना नंबर के एक व्यक्ति स्कूटी लेकर उसी रास्ते से गुजर रहा था, जिसे तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। नाम पूछने पर उसने राघवेंद्र बताया। यह भी कहा कि वह एक बड़े अधिकारी का सरकारी अंगरक्षक है। इसके बाद पुलिस वालों ने उन्हें छोड़ दिया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कमेंट्स किया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। चेकिंग कर रहे पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.