कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। नामी मॉल में एक अधिकारी की पत्नी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली थाने में शिकायत की। मामले में पुलिस पांच दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।औरैया में तैनात एक अधिकारी की पत्नी रविवार शाम बड़ा चौराहा स्थित मॉल घूमने आईं थी। महिला का आरोप है कि, इस दौरान पांच दोस्तों में से किसी ने कमेंट कर छेड़खानी कर दी। सभी युवक औरैया के ही रहने वाले है। शोर सुन मॉल में भीड़ लग गई, जबकि महिला ने अपने पति को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस पहुंची और युवकों को थाने ले आई। चर्चा है कि, सेल्फी के दौरान किसी युवक का हाथ महिला को लग गया था। थानाप्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर पर सीसी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...