अधिकारी का चिल्लाना जजों को नहीं हुआ बर्दाश्त, सुप्रीम कोर्ट में लगा दी लताड़
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- कोई कितना भी बड़ा अधिकारी हो जाए, जज के सामने आवाज ऊंची नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक अधिकारी को फटकार लगाते हुए यह बातें कही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान तेज आवाज में बहस करने को लेकर महाराष्ट्र के कानून विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को आड़े हाथों लिया। उच्चतम न्यायालय ने अधिकारी को हाईकोर्ट जाकर माफी मांगने को भी कहा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ महाराष्ट्र के कानून विभाग के सचिव और वरिष्ठ कानूनी सलाहकार दिलीप एस घुमारे के हाईकोर्ट में किए गए व्यवहार पर टिप्पणी कर रही थी। पीठ ने इस दौरान घुमारे के आचरण पर गंभीर नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने घुमारे के खिलाफ जारी अवमानना की कार्रवाई पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया। यह भी पढ़ें- SHO क्या कॉन्स्टेबल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.