अधिकारी और व्यापारियों के बीच हुआ संवाद, दिए सुझाव
बरेली, जून 6 -- राज्य कर विभाग की ओर से पीलीभीत बाईपास रोड स्थित निजी रेस्टोरेंट में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि सरकार अब व्यापारियों की समस्याओं को संजीदगी से सुनकर अफसरों को उनका निदान करने का निर्देश भी जारी करती है। उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग और व्यापारियों के मध्य निरंतर विश्वास बढा है। जिसके चलते संपूर्ण भारत में यूपी जीएसटी कलेक्शन में प्रथम स्थान पर है। इस दौरान राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर खंड 8 धर्मेंद्र सचान ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों कि किसी भी समस्या को त्वरित रूप से सुनकर यदि स्थानीय स्तर पर समाधान हो सकता है तो उसका निदान करना व संबंधित पटल तक पहुंचाने का है। यह भी पढ़ें- उझानी में जीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.