जौनपुर, अप्रैल 11 -- जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी राजकुमार मौर्य के पुत्र हर्ष कुमार मौर्य ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा एसएससी (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षा में सफल होकर असिस्टेंट सेक्शन अधिकारी (एएसओ) का पद प्राप्त किया है। उनकी सफलता से गदगद ग्रामीणों ने उन्हें घर पहुंचने पर सम्मानित किया। उनकी सफलता से परिवार और गांव में खुशी व्याप्त है। उनके घर बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार तथा गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी तैयारी आईएएस के लिए चल रही है। ज्ञात हो इस समय हर्ष इनकम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.