नोएडा, मई 15 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। जनगणनना को लेकर सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह 21 मई तक चलेगी। इसमें लोग वेबसाइट के जरिए स्व- जनगणना का काम पूरा कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर जनगणना का काम होगा। इस बारे में प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 7 से 21 मई 2026 तक स्व-जनगणना यानि सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया चल रही है। कोई भी शख्स वेबसाइट https://se.census.gov.in/ पर जाकर खुद अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेल्फ एन्यूमरेशन के लिए नागरिकों को एक आईडी बनानी होगी। आने वाले समय में जब भी जनगणना कर्मचारी घर पहुंचेंगे, तब यही आईडी बतानी होगी। इससे लोगों व स्टॉफ, दोनों का समय बचेगा। एसीईओ ने बताया कि जनगणना का सीधा संबंध विकास योजनाओं से होता है, ...