जहानाबाद, अगस्त 7 -- -सूर्यघर योजना में तेजी लाने के निर्देश, अधिक से अधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने की हिदायत जहानाबाद , हिंदुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को डीडीसी आदित्य कुमार पीयूष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचाने, जन-जागरूकता बढ़ाने और ऑनलाइन आवेदनों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में चर्चा डीडीसी ने सभी प्रखंड कम्युनिटी मोबिलाइज़रों से कहा कि स्थानीय स्तर पर कार्यरत ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर (बीसीएम) स्वयं अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाकर लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनें। साथ ही सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को भी योजना से जोड़ते हुए उनके आवासों पर सोलर संयंत्र स्थापित कराने की दिशा में आवश्य...