अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण
देवघर, जून 5 -- सोनारायठाढ़ी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को पौधरोपण कर लोगों से पेड़ लगाने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान प्रखंड के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने कई पेड़ लगाए। साथ ही लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने की अपील की। इस दौरान प्रखंड के ठाड़ीलपरा पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव ममता कुमारी ने ग्रामीणों के सहयोग से कई पेड़ लगाए। वहीं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रामनारायण राय, महामंत्री आशीष यादव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, मुरली ठाकुर आदि ने भी मां के नाम एक पेड़ लगाए। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम लगाए गए पौधे यह भी पढ़ें- सिजुआ में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.