अल्मोड़ा, मई 21 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। ग्राम प्रधान संगठन ने बीडीओ के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। 29 मई को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करवाने की मांग की। कहना है कि बीडीसी बैठक स्थगित होने से विकास कार्यों की गति रुक गई है। ऐसे में शीघ्र क्षेत्र पंचायत की बैठक करवाई जाए। या 29 मई को सभी विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधानों की बैठक करवाई जाए। पत्र देने में संगठन अध्यक्ष भूपाल बोरा, सूरज सिंह, कैलाश पाण्डे, प्रेमा देवी, विपिन शर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...