अधिकारियों पर भारी पड़ रहे अतिक्रमणकारी, नगर थाना के मुख्य द्वार तक पहुंचा अवैध कब्जा
सासाराम, जून 6 -- डेहरी, एक संवाददाता। शहर के मुख्य मार्गों से करीब दस दिन पूर्व अनुमंडल प्रशासन द्वारा हटाया गया अतिक्रमण फिर से लौट आया है। प्रशासनिक कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर एक बार फिर बड़े पैमाने पर ठेले, गुमटियां, अस्थायी दुकानें और झोपड़ीनुमा मकान खड़े किए जा रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि नगर थाना के मुख्य द्वार और उसकी चाहरदीवारी से सटे क्षेत्रों तक में अवैध रूप से ठेले लगाकर सामानों की बिक्री की जा रही है।
अतिक्रमण की स्थिति शहर के मुख्य बाजार, पाली रोड, जक्की बिगहा, स्टेशन रोड तथा थाना चौक से कमरनगंज तक मुख्य सड़कों के दोनों किनारों पर करीब दो सौ से अधिक लोगों ने ठेला, गुमटी और अस्थायी दुकानें लगा रखी हैं। इसके कारण सड़क का बड़ा हिस्सा अतिक्रमण की चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.