लातेहार, अप्रैल 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में स्कूलों में किचन रूम के रिपेयर कार्य की अधिकारियों के द्वारा पिछले दिन जांच कराने की सूचना मिली है। जांच में क्या पाया गया, इसकी फिलहाल जानकारी नही हो पाई है। खबरों के अनुसार बरवाडीह में लगभग 15 स्कूलों के किचन रूम का रिपेयर कार्य हुआ है। रिपेयर कार्य ठीक ढंग से हुआ है या नहीं, शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता से उस कार्य की जांच कराई गई है। जांच के बिंदु भी तय किये गए थे। जांच के बाद भी स्कूलों के किचन रूम का रिपेयर की प्राक्कलित राशि स्पष्ट नही हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...