अधिकारियों ने सीधे धान के बुवाई वाली फसल का किया निरीक्षण
बस्ती, जुलाई 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। कृषि अधिकारियों की टीम ने राजकीय कृषि बीज भंडार के सहयोग से यूपी एग्रीज परियोजना के तहत चयनित विकास खंड विक्रमजोत के पूरे दीवान का निरीक्षण किया। यहां पर स्थापित डायरेक्ट सीडेड राइस के प्लाट का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. राम बचन, उप कृषि निदेशक डॉ. अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य व विभागीय टीम रही। अधिकारियों की टीम ने खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने फसल के वर्तमान स्थिति, प्रदर्शन एवं किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं को रिकार्ड किया। केंद्र सरकार की ओर से डॉ. आरके मलिक एवं विपिन कुमार एसोसिएट साइंटिस्ट एग्रोनॉमी एवं क्लस्टर कोऑर्डिनेटर देविपाटन और बस्ती मंडल भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- देश के पहले एआई सस्टेनेबल फार्मिंग मॉडल की मिली सौगात व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.