अधिकारियों ने समधाना गांव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना
शाहजहांपुर, जून 13 -- तिलहर। जन चौपाल लगाकर समधाना गांव में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। शुक्रवार को जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल में ग्रामीणों की 18 शिकायतें प्राप्त हुई। हल्की बारिश होने के बावजूद जन चौपाल में अधिक संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अधिकारियों की बात को सुना। बीडीओ विजयकांत मिश्रा व नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर ने राजस्व से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सचिन मोना सिंह, सचिन सक्सेना, धर्मवीर गंगवार, सतीश गंगवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ग्राम चौपाल में सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.