पूर्णिया, मार्च 27 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के मंगल चंद चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, नगर परिषद सभापति संजना देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रामनवमी से एक दिन पूर्व शुरू हुए इस भक्ति आयोजन में श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही। मंदिर परिसर में पूरे माहौल को भक्ति और श्रद्धा से सराबोर देखा गया। आयोजकों ने बताया कि रामनवमी के दिन शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना, रामायण पाठ एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजन समिति के सदस्य चुन्नीलाल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.