सहारनपुर, जून 2 -- छुटमलपुर। रुड़की रोड स्थित एक सभागार में मंगलवार को राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी से जुड़े नियमों, पंजीकरण और रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। जॉइंट कमिश्नर राज्य कर अमित पाठक, डिप्टी कमिश्नर राजीव सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर बृजभान गुप्ता, सुयश नारायण और वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार ने व्यापारियों को कर संबंधी जरूरी जानकारियां दीं। व्यापारियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरने, रिटर्न जमा करने और तकनीकी दिक्कतों से जुड़े सवाल उठाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, राजेश राणा, संजय भगत, भूपेंद्र राणा, अरुण शर्मा, परवेज, संजय अग्रवाल, अखिल बंसल, प्रवीण बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छुटमलपुर से हुई व्यापारी ...