पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को मेदिनीनगर नगर निगम में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए डीआईजी कौशल किशोर, उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस एवं पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। तीनों पदाधिकारियों ने वार्ड संख्या छह अंतर्गत राजकीय नव प्राथमिक विद्यालय कचरवा स्थित बूथ संख्या तीन एवं चार,वार्ड पांच के बूथ संख्या दो एवं तीन (राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,बहलोलवा)तथा वार्ड पांच के ही बूथ संख्या एक (राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पोखरखुर्द)पहुंचकर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया,सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदाताओं की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में वार्ड 31 के म...