समस्तीपुर, मार्च 8 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में रामनवमी के मौके पर आयोजित होने वाले राजकीय मेले का जायजा शनिवार को अधिकारियों ने लिया। एसडीओ दिलीप कुमार, सीओ आलोक रंजन, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी आदि ने मेले की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और बाहर से आने वाले लोगों के भीड़ को देखते हुए व्यवस्था को मुकम्मल करने पर चर्चा की। मेला परिसर में होने वाले किसी भी घटनाओं की रोकथाम को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। बताया जाता है कि 26 व 27 मार्च को रामनवमी मेला का आयोजन होना है। पेयजल, शौचालय, पार्किंग, बिजली और स्वास्थ्य की व्यवस्था को लेकर कई निर्देश जारी किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर में चल रहे सरकारी योजनाओं का भी जायजा लिया। मौके पर उमेश सहनी, अनिल कुमार, देबू सहनी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.