बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- फोटो : तेल्हाड़ा पैक्स-तेल्हाड़ा पैक्स की व्यवस्था का गुरुवार को जायजा लेते अधिकारी। एकंगरसराय, निज संवाददाता। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमृत कुमार बर्णवाल व नालंदा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नोडल पदाधिकारी सागर कुमार ने गुरुवार को तेल्हाड़ा पैक्स का जायजा लिया। उन्होंने पैक्स में संचालित अधिप्राप्ति, जन वितरण कार्य, उर्वरक व्यवसाय, बीज व्यवसाय, कंपोजिट यूनिट संचालक, प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्र, एग्रीकल्चर ड्रोन संचालक, बैंक डीएमए संचालन आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैक्स की सराहना करते हुए कहा कि तेल्हाड़ा पैक्स को नाबार्ड की ओर से गोद लिया जाएगा और मॉडल बनाया जाएगा। पैक्स अध्यक्ष रामकुमार बोकाडिया, प्रबंध समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को जानकारी दी। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.