अयोध्या, दिसम्बर 1 -- बीकापुर, संवाददाता। उपजिलाधिकारी बीकापुर एवं जिला पूर्ति अधिकारी ने संयुक्त रूप से बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की है। इसके लिए कोटेदारों, ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों और सप्लाई इंस्पेक्टरों एवं सुपरवाइज़रों को भी शामिल किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गणना प्रपत्र एसआईआर को समयबद्ध और सटीक रूप से भरवाने में सभी विभागीय कर्मियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की गई है। बीएलओ के साथ-साथ ग्राम स्तर के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। उपजिलाधिकारी श्रेया ने कहा कि चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.