सीवान, जनवरी 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड के अधिकारियों ने सोमवार को अपने कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। एक छत के नीचे सभी विभाग के अधिकारी एक समय में अपने अपने दफ्तर में मिले। यह पहली बार देखने को मिला है। बीडीओ कुमार विशाल सोमवार को अपने कक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ वंचित लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में फरियाद लेकर आए रामपुर के नरेश ठाकुर, सोंधानी की चमेली देवी, महम्मदपुर की कमला कुंवर, चोरौली के केदार सिंह, सहसा के राम अशीष राम एवं बनकट के सानिया देवी ने बीडीओ के समक्ष उपस्थित होकर कहा कि साहब हम अभी जिंदा हैं। हमें मृत घोषित कर वृद्धा पेंशन बंद कर दिया गया है। उन्होंने फरियाद लेकर आए लोगों को आदरपूर्वक बैठाकर उनकी समस्या का जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। वहीं सीओ धीरज कुमार पांडेय, राजस्व अधिकारी...