गोरखपुर, जून 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के तहत एनएफडीपी पंजीकरण एवं जलीय कृषि बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस सभागार में हुआ। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर से लगभग 115 मत्स्य कृषकों, मत्स्य उद्यमियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना, मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के विभिन्न घटकों की जानकारी प्रदान करना रहा। राष्ट्रीय मत्स्यिकी विकास बोर्ड हैदराबाद के इफ्तिखार हुसैन एवं अमर नायक ने प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना के विभिन्न घटकों की जानकारी दी। एक्वाकल्चर बीमा, परफॉर्मेंस ग्रांट, मत्स्य उत्पादकता वृद्धि, मत्स्य उद्यमिता विकास, मूल्य संवर्धन, विपणन व्यवस्था, डिजिटल डेट...