पाकुड़, फरवरी 10 -- महेशपुर, एक संवाददाता। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाले एमडीए-आईडीए (फाइलेरिया मुक्त अभियान) का शुभांरभ मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिंहा, सीएचसी के प्रभारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा एमडीए की दवा खाकर किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने भी फाइलेरिया की दवा खाई। इस अवसर पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे फाइलेरिया की दवा निश्चित रूप से शत-प्रतिशत खाएं और महेशपुर प्रखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने बताया कि 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सभी बूथों, आंगनब...