उन्नाव, अप्रैल 9 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार शाम को एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एएसपी (उत्तरी) अखिलेश सिंह तथा एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम संजीव कुमार सिंह ने अजगैन थाना क्षेत्र स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन प्रणाली तथा प्रवर्तन कार्यों की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने वहां तैनात पुलिस व कर्मियों को वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने ओवरलोड वाहनों, बिना वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों तथा यातायात नियमों का उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.